Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचरक योग आश्रम द्वारा योग शिविर का आयोजन

चरक योग आश्रम द्वारा योग शिविर का आयोजन

इंदिरापुरम में दिखा स्वास्थ्य के प्रति उत्साह

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह चरक योग आश्रम द्वारा, इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 5 बजे आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान योगाचार्यों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कराई गईं, जिससे उपस्थित लोगों को शारीरिक और मानसिक लाभ की अनुभूति हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के अंत में निःशुल्क तुलसी वितरण कर सभी प्रतिभागियों को पौधा भेंट स्वरूप दिया गया, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments