Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन मंत्री ने नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का किया लोकार्पण

परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का किया लोकार्पण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

          प्रदेश के परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह जी ने आज नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर भवन तथा नवीनीकरण कराए गए चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 भवन का लोकार्पण किया।
           जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य-घरेलू हिंसा से पीड़ित तथा संवासित महिलाओं बच्चियों के लिए अल्पावास सुविधा, परामर्शदाता, चिकित्सकीय परामर्श, कानूनी सहायता, विधिक सहायता प्रदान करना हैं। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उद्देश्य-लावारिस, गुमशुदा बच्चे/बच्चियों का देखरेख, मेडिकल परीक्षण होने के उपरांत उनके माता-पिता को सुपूर्द अथवा राजकीय बाल गृह में दाखिला कराया जाता है। 
         इस अवसर पर केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह, HUB के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आकांक्षा राय तथा वन स्टॉप सेंटर, HUB,  चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments