Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्षा ऋतु से पूर्व नाला, नाली की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराने...

वर्षा ऋतु से पूर्व नाला, नाली की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश, एडीएम

सभी निकायों में पालीथिन प्रतिबंध एवं जब्ती करने के लिए अभियान चलाकर करें कार्यवाही

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में माह मई तक नगर पालिका सहित समस्त नगर पंचायतों में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान समस्त निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन समस्त अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नगर निकायों में फागिंग, एंटी लार्वा आदि का नियमित रूप से छिड़काव कराते रहें। वर्षा ऋतु से पूर्व नाला, नाली की साफ सफाई का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे । निकायों द्वारा कर एवं करेंत्तर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूर्ण करा लें। इसके अलावा 15वां वित्त एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना एवं आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कूड़ा निस्तारण हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कूड़ा एवं साफ-सफाई मे लापरवाही न हो अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा-चारा आदि के प्रबंध हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गर्मी की दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी निकायों में पालीथिन प्रतिबंध एवं जब्ती करने के लिए अभियान चला कर कार्यवाही करें।
बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments