Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedसफाई कर्मी की पिटाई पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सफाई कर्मी की पिटाई पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को थाने में दिए तहरीर में बिट्टू पुत्र लखीचंद और मनीष पुत्र स्व नाथे प्रसाद ने बताया कि, बुधवार को वह नगर के पलिया वार्ड संख्या एक मे नाले की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंच कर नाला सफाई में लापरवाही की बात करते हुए गाली गलौज करने लगे और नपा अध्यक्ष के प्रति भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे, इसका विरोध करने पर मुझे मारा पीटा। बिटू ने बताया कि आरोपी काफी मनबढ़ किस्म के हैं और आए दिन ऐसी हरकत करते रहते हैं। अगर इसकी शिकायत पुलीस से करने की बात करता हु तो आरोपियों ने फिर से मारने पीटने की धमकी दी है। अपने साथी सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी होने पर गुरुवार की दोपहर बाद सफाईकर्मी लामबंद होकर प्रदर्शन करते हुए थाने पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments