Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedबकरी चराने को लेकर दो पक्षों मारपीट

बकरी चराने को लेकर दो पक्षों मारपीट

माँ बेटी हुई घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना बरहज अतर्गत एक क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताई कि, वह गांव के बाहर बकरी चरा रही थी तभी बकरी चरते चरते पास के खेत मे चली गयी , जिसको लेकर गांव के ही कुछ लोगो ने हमे और हमारी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।
गुरुवार को भैया बिजौली की निवासिनी रीमा देवी ने बरहज थाने में तहरीर देकर बताया कि, मैं गांव के बाहर बकरी चराने के लिए सुबह गयी हुई थी पलक झपकते ही बकरी पास के एक खेत मे चली गयी, अभी मैं बकरी को खेत से निकाल पाती तबतक खेत वॉले वहां पर आ पहुँचे और हमे मारने पीटने लगे ,बीच बचाव करने आई हमारी बेटी को भी वे लोग मारने लगे। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments