
हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी बाबा का जन्मदिन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।
गुरुवार को बरहज नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगो मे मिठाई बांटी गई, तथा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान विवेक गुप्त ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कर भगवान भोले नाथ जी से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी, विजय विश्वकर्मा सनी,आर्यन मद्देशिया, गौरव जायसवाल, अशोक सोनकर, नरेंद्र सिंह, गोविंद गोड, सागर मद्देशिया,अर्जुन भारती, छोटू साहनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस