Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम प्रधान पर रंजिशन निजी जमीन में नाली निर्माण का आरोप

ग्राम प्रधान पर रंजिशन निजी जमीन में नाली निर्माण का आरोप

आरती दुबे ने उपजिलाधिकारी ,जिलाविकास अधिकारी व जिलाधिकारी के यहां लगाई न्याय की गुहार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील सिकन्दरपुर के ग्राम मझवालिया निवासी आरती दुबे पत्नी सुधाकर दुबे ने गांव के ग्राम प्रधान पर रंजिशवश निजी भूमि में अवैध रूप से नाली निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने 3 जून को उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर को प्रार्थना पत्र दी थी लेकिन कोई सुनवाई न होने पर तथा 4 जून को जिलाधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।
आरती दुबे का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा मात्र चार घरों की जल निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जा रहा है, जो उनकी निजी भूमि से होकर गुजरती है। इस नाली से निकलने वाला गंदा पानी उनके बांस खुटी में गिरता है, जिससे उनकी कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि नाली के निर्माण की कोई सार्वजनिक आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मात्र 50 मीटर की दूरी पर पहले से एक सार्वजनिक नाली उपलब्ध है, जिसमें पूरे गांव का पानी बहता है। यदि वर्तमान जल निकासी को उसी नाली से जोड़ा जाए, तो सरकारी धन की बचत के साथ ही विवाद की स्थिति भी नहीं उत्पन्न होगी।
आरती दुबे ने ग्राम प्रधान पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनके द्वारा वोट न देने के कारण रंजिशवश यह कार्य कराया है। इतना ही नहीं, ग्राम प्रधान ने उल्टे उन पर और गांव की ही एक महिला चंदा देवी पर झूठी शिकायत भी थाने में दर्ज करवाई है।
प्रार्थिनी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नाली निर्माण को तत्काल रोका जाए और जल निकासी की वैकल्पिक व सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह मांग भी की है कि थाना सिकन्दरपुर को निर्देशित किया जाए कि शांति व्यवस्था भंग न होने पाए।
ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर गहरी नाराजगी व्याप्त है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments