Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित और वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बरहज पुलिस ने एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सियाराम गुप्ता निवासी धोवबल पटखौली थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थीl

अभियुक्त को लवरछी-रगरगंज रेलवे क्रासिंग डेईडिहा ढाला पर समय करीब 19:05 बजे रात में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, एसओजी टीम देवरिया और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments