Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedडीएम ने पहले ही दिन कार्यालयों का लिया जायजा

डीएम ने पहले ही दिन कार्यालयों का लिया जायजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज पहले ही दिन कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, नजारत, संयुक्त कार्यालय, कोषागार सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के मामलों में शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय में पत्रावलियों को व्यवस्थित तरीके से रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी नकल की लिखित मांग करता है तो नियमानुसार उसे निर्धारित समयसीमा में नकल उपलब्ध कराएं। कलेक्ट्रेट परिसर में क्रेच की व्यवस्था पर प्रसन्नता की। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर को व्यवस्थित और साफ–सुथरा रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments