गाज़ीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुधवार को अचानक अफरातफरी का केंद्र बन गया, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एक कार्यकर्ता को मौके पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सबके सामने थप्पड़ों की बौछार कर दी।
घटना उस समय हुई जब सुभासपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज्ञापन देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि महाराजा सुहेलदेव पर शौकत अली के विवादित बयान को राष्ट्रद्रोह मानते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-reshuffle-in-uttar-pradesh-police-44-additional-police-captains-and-deputy-commandants-transferre
ज्ञापन देने के दौरान एक कार्यकर्ता का विवाद तैनात महिला कांस्टेबल से हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला सिपाही ने कार्यकर्ता पर थप्पड़ों की झड़ी लगा दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कांस्टेबल कार्यकर्ता को डांटते और थप्पड़ मारते हुए साफ दिखाई दे रही है।
घटना के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में हंगामा खड़ा हो गया। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। हालांकि न तो महिला कांस्टेबल की ओर से और न ही कार्यकर्ता की तरफ से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-large-consignment-of-narcotic-injections-was-seized-at-the-border-two-nepalese-smugglers-were-arrested/
इस पूरे प्रकरण ने अब एक अलग बहस को जन्म दे दिया है—क्या महिला और पुरुष के बीच कानून और व्यवहार की कसौटी एक जैसी है?
सवाल उठ रहे हैं कि अगर यही हरकत किसी पुरुष सिपाही ने महिला कार्यकर्ता के साथ की होती, तो क्या मामला इतना ही हल्का लिया जाता? क्या समाज में महिला पुलिसकर्मी के गुस्से को जायज़ ठहराना और पुरुष सिपाही की सख्ती पर सवाल उठाना, बराबरी की भावना को झुठलाता नहीं?
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chirag-paswan-hints-at-all-is-well-in-nda-says-it-needs-a-good-number-of-seats-in-bihar-assembly-elections/
गाज़ीपुर की यह घटना सिर्फ एक राजनीतिक प्रदर्शन या वायरल वीडियो भर नहीं है, बल्कि यह पुलिस और जनता के रिश्ते, अनुशासन की मर्यादा और महिला-पुरुष समानता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। वायरल वीडियो की पुष्टि rkpnews नहीं करता है।
EDIT INTO SEO FRIENDYL
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…