Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीवार गिरने से महिला घायल

दीवार गिरने से महिला घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना पयागपुर के रानीपुर तिलक गाँव निवासी ग्रामीण का मिट्टी का दीवाल गिर गया। मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी सरिता देवी (42) पत्नी कृष्ण कुमार का मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। तभी मिट्टी की दीवाल अचानक गिर गई। जिसके मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। परिवार के लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गाँव पहुंचकर जांच की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments