गांव से आरा मशीन तक बाईक से जा रही जंगली लकड़ियां,अधिकारी हुए मौन

दक्षिणी चौक वन रेंज के नाथ नगर वन चौकी क्षेत्र का मामला

फर्नीचर तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर सप्लाई करते नजर आ रहे माफिया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के सौंदर्य से महराजगंज को प्रदेश में उत्तम श्रेणी में लाने के लिए जहां तत्कालीन जिला अधिकारी सतेंद्र कुमार झा ने जंगल सफारी नामक योजना का शुरुआत किया था जिसमे वनों के सौंदर्य को जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटन का रूप दिया जाए तथा जंगल में बसे वन ग्रामों को उनके जीवन एवं मूल धरोहर को विकसित करने के लिए जनपद में स्थित वन सेंचुरी क्षेत्र मे विकास की गंगा बहा रहे हैं वहीं जंगल माफिया सेंचुरी जंगल की लकड़ी काटकर उनके अस्तित्व को मिटाने में लग गए हैं। एक ऐसा मामला दक्षिणी चौक रेंज के नाथ नगर बीट मे देखने को मिल रहा है। जहां रोजाना एक से दो पेड़ दिन-दहाड़े काटकर वन माफिया अपने गुप्त ठिकानों पर रखते है और मौका देखकर सीधे आरा मशीनों पर पहुंचाकर चिरान करा करके फर्नीचर की दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों पर सप्लाई करते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणी चौक वन रेंज के नाथ नगर बीट में वन माफिया दिन-दहाड़े सेंचुरी जंगल की लकड़ियां काटकर उनके अस्तित्व को मिटाने में लग गए हैं। लेकिन जंगल के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है जिससे वन सेंचुरी क्षेत्र आज वन माफियाओं के हाथों शिकार होने पर मजबूर हो रहे हैं।यह वही क्षेत्र है जो पिछले कुछ सप्ताह पहले चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन आज लकड़ियों की कटान देखकर मौन धारण किये क्षेत्र के जिम्मेदार वन बीट चौकी पर चैन की नींद ले रहे हैं। वहीं वन माफियाओं का प्रकोप जंगल की लकड़ियों पर तेजी से फैल रहा है यही कारण है कि नाथ नगर बीट के अंतर्गत जंगली लकड़ियां काट कर माफिया बाईक एवं आटों से आरा मशीन पर पहुंचाकर चिरान करा करके फर्नीचर की दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों पर सप्लाई करते नजर आ रहे हैं।
इस संदर्भ में वन प्रभागीय अधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने कहा कि इस पर नजर बनी हुई है। वन माफिया अपराधियों को किसी हालत में छोड़ा नही जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

6 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

6 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

6 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

7 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

7 hours ago