तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील में नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के बाद तहसील परिसर में तहसील कर्मियों और लेखपालों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान तहसील संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और मंत्री रंजीत वर्मा ने नवागत तहसीलदार अजित सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने तहसील के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।स्वागत कार्यक्रम में पवन पाण्डेय, कौशलेन्द्र पाण्डेय, सचिन यादव सहित तहसील के अन्य लेखपाल मौजूद रहे। नवागत तहसीलदार के आगमन पर तहसील कर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…
वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…
नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के…