लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर से सांख्यिकी परामर्श तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय, ग्रीन्सबोरो के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एमेरिटस एवं अमेरिकन स्टैटिस्टिकल एसोसिएशन के फेलो प्रो. सत गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संबोधित किया।प्रो. सत गुप्ता ने सांख्यिकी परामर्श की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांख्यिकी विशेषज्ञों के लिए रोजगार, शोध और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने चिकित्सा, उद्योग, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकी के बढ़ते अनुप्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्ष्य आधारित निर्णय लेने और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को आगे बढ़ाने में सांख्यिकी की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। जटिल शोध समस्याओं के समाधान के लिए सांख्यिकीय विशेषज्ञता की आवश्यकता बढ़ रही है।उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान पद्धतियों से परिचित कराते हुए सांख्यिकी के अंतःविषय उपयोगों और वैश्विक स्तर पर करियर बनाने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर स्कूल ऑफ फिजिकल एंड डिसीजन साइंसेज के संकायाध्यक्ष प्रो. सुरिंदर कुमार ने सांख्यिकी के क्षेत्र में अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा किए। वहीं, विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष कुमार यादव ने समकालीन अनुसंधान और औद्योगिक क्षेत्र में सांख्यिकी की बढ़ती उपयोगिता पर विचार रखे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित कुमार मिश्रा और डॉ. राहुल वर्मा ने मुख्य वक्ता को पौधा भेंट कर स्वागत किया। डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. प्रयास शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…
वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…
नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के…