Categories: Newsbeat

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ तक पदयात्रा की चेतावनी

‘बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा के गठन के 74 वर्ष बीत जाने के बाद भी बरहज नगर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सरकारी बस स्टैंड, व्यवस्थित सब्जी मंडी और 30 शैय्या वाले सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार, 17 नवंबर को ग्राम सभा महुई कुंवर में ‘बरहज की हुंकार’ कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बरहज जनपद का प्रमुख व्यापारिक और शैक्षिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र, मरीज और व्यापारी आवागमन करते हैं। इसके बावजूद यहां अब तक सरकारी बस स्टैंड, आधुनिक सब्जी मंडी और 30 शैय्या का सरकारी अस्पताल स्थापित नहीं हो सका है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए देवरिया और गोरखपुर जाना पड़ता है। वहीं, सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकान लगाने को मजबूर हैं और यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बरहज नगर में शीघ्र सरकारी बस स्टैंड, आधुनिक सब्जी मंडी तथा 30 शैय्या वाले सरकारी अस्पताल का निर्माण कराने की मांग की गई।

राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि 74 वर्षों में बरहज को विकास के नाम पर केवल आश्वासन और वादे मिले हैं। अब क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ‘बरहज की हुंकार’ जारी रहेगी।जिला प्रवक्ता श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से नौजवानों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। जिला सचिव अभय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने के भीतर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो राष्ट्रीय समानता दल बरहज से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने के साथ बड़ा जनांदोलन करेगा।वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि बरहज की अस्मिता, सम्मान और विकास से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। कार्यक्रम में संजीव कुमार, इंद्रदेव कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, दीपक पटेल, संदीप पटेल, शेषनाथ कुशवाहा, सुनील पटेल, कमला, अच्छेलाल, त्रिलोकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

26 minutes ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

32 minutes ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

37 minutes ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

40 minutes ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

47 minutes ago

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ नगर, आठवें दिन भी निकली प्रभातफेरी

वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…

59 minutes ago