Categories: Newsbeat

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत बलिया जिले में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आपदा विभाग के सभागार में अभियान की शुरुआत करते हुए जनपदवासियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने की अपील की।जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे परिवार का विवरण भर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाते हुए समय से अपनी जानकारी दर्ज कराएं और जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इससे पहले नागरिकों को 15 दिनों तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए पोर्टल पर राज्य और भाषा का चयन करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मकान की जियो-टैगिंग कर निर्धारित प्रश्नावली में मांगी गई जानकारियां भरनी होंगी।उन्होंने बताया कि फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद नागरिकों को ‘P’ अक्षर से शुरू होने वाली स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना आवश्यक है। एक दिसंबर से चार जनवरी के बीच घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, ताकि दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ नगर, आठवें दिन भी निकली प्रभातफेरी

वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…

1 day ago