Categories: Newsbeat

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसी मेहमापुर गांव में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से निकले 19 वर्षीय युवक का शव तेलियान पोखरा के पास एक पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, रतसी मेहमापुर निवासी संदीप गुप्ता का 19 वर्षीय पुत्र निशु गुप्ता सोमवार 16 नवंबर की शाम करीब सात बजे घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मंगलवार 17 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे तेलियान पोखरा के पास एक पेड़ से लटका उसका शव मिलने की सूचना मिली।घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पकड़ी थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।महज 19 वर्ष की उम्र में निशु की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

8 minutes ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

25 minutes ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

30 minutes ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

34 minutes ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

40 minutes ago

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ नगर, आठवें दिन भी निकली प्रभातफेरी

वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…

52 minutes ago