एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल; एसपी ने दी बधाई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जिले में तैनात आठ आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। चयनित पुलिसकर्मियों में एक महिला आरक्षी भी शामिल हैं। सिपाही से दरोगा बनने की इस सफलता से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी चयनित आरक्षियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।उपनिरीक्षक पद पर चयनित होने वालों में 112 शाखा में तैनात आरक्षी संदीप कुमार, कोठीभार थाने के प्रिंस कुमार उपाध्याय, चौक थाने के हिमांशु मिश्रा, पनियरा थाने के विवेक कुमार, कोतवाली के संदेश प्रकाश, निचलौल थाने के अमन अली शाह, परसा मलिक थाने के हिमांशु तिवारी तथा श्यामदेउरवा थाने की महिला आरक्षी प्राची सिंह शामिल हैं।एसपी ने कहा कि उपनिरीक्षक पद पर चयन के साथ पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी चयनित कर्मियों से नई भूमिका में पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के साथ पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।आरक्षी पद पर रहते हुए विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना इन पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि महराजगंज पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय होने के साथ अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…
वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…
नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के…