थर्ड क्लास ईट से मानक विहीन हो रहा पक्का नाली निर्माण, जिम्मेदार मौन

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर मे निर्माणाधीन नाली का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में धाधली थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं के प्रचार- प्रसार मे लगी रही। वहीं सरकार की योजना में ब्लाक प्रशासन की मिली-भगत से घुसपैठ से फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर में पंचायत निधि से नाली का निर्माण हो रहा है जिससे थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग करके मानक विहीन नाली का निर्माण किया जा रहा है और लाखों रुपयों की लागत लगाई जा रही है लेकिन नीचे मिट्टी में ईट बिछाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो मानक विपरित है। फिर भी जिम्मेदार इसे देखने वाला कोई अधिकारी नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर में
राज्य वित्त एवं पन्द्रहवां केन्द्रीय वित्त आयोग योजना अन्तर्गत कन्हैया वर्मा के घर से नहर तक नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग और मानक विहीन सामाग्री के प्रयोग से नाली का निर्माण हो रहा है जिसकी लागत लाखो मे है जो आसानी से इनकी फाइलें पास भी हो जाता है और मोटी रकम का भुगतान आसानी से करा लिया जाता है। ज़िम्मेदारों के कानों में गूंज भी नहीं पड़ती। क्षेत्र के मुकेश, सुरेश,विकाऊ ,संदीप प्रेम , जोखन, आदि लोगों इस कार्य पर रोष व्यक्त किया तथा जांच की मांग किया।
इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राजन गुप्ता से उक्त नाली निर्माण सम्बंधित जानकारी चाही गयी तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत क्या है प्रधान को बोल दे रहा हूं। इस सम्बन्ध में बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने कहा कि संज्ञान में आया है। जांच के लिए भेज रहे है। मानक के अनुसार ही नाली का भुगतान किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

12 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

12 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago