मतदान करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी – प्रो.एस.एन.तिवारी

बीआरडी बीडी पीजी कालेज आश्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक रहते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए। राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा निकाली गई, मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य शम्भु नाथ तिवारी ने कहा कि, मतदान करके हम सब को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। हमारा युवा वर्ग पिछले चुनाव नतीजों से अब धीरे धीरे बढ़कर वोट का मोल समझते हुए वोट कर रहा है, और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए जो कि मतदान हेतु योग्य है। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा मतदाता दिवस के अवसर सड़क सुरक्षा माह के तहत एक रैली निकाली गई, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील तक गई। इस रैली में स्वयंसेवकों ने पोस्टर और बैनर के साथ प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास, प्रो. अजय कुमार मिश्र, डॉ. अरमेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय, डॉ. विवेकानंद पाण्डेय के अलावा कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पाण्डेय, विनय मिश्र सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली के वापस आने के बाद प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों को मतदाता दिवस से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इसमें अंकित पाठक, अजीत यादव, अब्दुल, कयूम, अंशिका पाण्डेय, फिजा खातून, प्रिया गुप्ता, अभिषेक और शीतल गोंड़ ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

19 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

19 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

19 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

19 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

19 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

19 hours ago