11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल ओलंपिक्स की कड़ी प्रतिस्पर्धा में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिसके आधार पर विद्यालय को ओवरऑल स्कूल रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग किया। कड़ी चुनौती के बीच एकेडमिक ग्लोबल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल और खो-खो समेत विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया।
एकेडमिक ग्लोबल समूह के प्रबंध निदेशक ई. संजीव कुमार और विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों, कोच, शारीरिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने का प्रयास जारी रहेगा।
प्रधानाचार्य, कोच, शारीरिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया कि बेहतर मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और पर्याप्त अवसर मिलने पर विद्यार्थी खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

55 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

1 hour ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

1 hour ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

1 hour ago

बिजली कटौती से बेहाल बाबागंज, रात में मरीज-बच्चे परेशान

एक सप्ताह से अधिक समय से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित, त्योहार के बीच अघोषित कटौती से…

1 hour ago