बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया, जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत के के सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विक्रमजोत संदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ बलराम सिंह ने किया, जो कार्यक्रम के संयोजक भी रहे। सीडीपीओ बलराम सिंह ने सर्वप्रथम अतिथियों के सामने रंगोली कार्यक्रम को प्रस्तुत किया, जिसको संगीता वर्मा आंगनबाड़ी अनामिका सिंह और प्रीति द्विवेदी ने बनाया था, जिसका मुख्य बिंदु था।
पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी और हमारी जिम्मेदारी सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया की दो तरीके से पाई डायग्राम रंगोली के माध्यम से बनाए गए थे एक पोषण चक्र से संबंधित था और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थियों की संख्या से संबंधित था। सीडीपीओ बलराम सिंह ने इसके पश्चात कार्यक्रम में अतिथिगणों का स्वागत किया। इसके पश्चात पोषण माह के बारे में विशेष रूप से लोगों को अवगत कराया।
सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि नववे पोषण माह का प्रारंभ किया गया है जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती धात्री और बच्चों के खान-पान और उनके व्यवहार परिवर्तन तथा उनकी पोषण स्थिति पर विशेष ध्यान देना है साथ ही यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का 10 साल पूरा हो गया इस पर विशेष ध्यान देना है ताकि गर्भवती माता को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके पश्चात पंचायत विभाग से खरीदी गई 44 नापतोल की मशीन का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने सीडीपीओ बलराम सिंह और आंगनबाड़ियों की बहुत तारीफ की तथा खंड विकास अधिकारी ने भी आभार व्यक्त किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने पोषण कार्यशाला में विस्तार से नवी पोषण मा की विषय वस्तु पर विस्तार से चर्चा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वह समय से पोषण टेकर के कार्यों को पूरा कर लिया करें। कार्यक्रम में मेडिकल अफसर अतुल कुमार सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बड़काऊ वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी विक्रमजोत तथा ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, एनम ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका सरिता सिंह, कुमुद सिंह, प्रतीक्षा सिंह, तनु पांडेय, अनिता कुमारी, कनिष्ठ सहायक रूपेश कुमार उपस्थित रहे।
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…
एक सप्ताह से अधिक समय से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित, त्योहार के बीच अघोषित कटौती से…