एसपी जीआरपी ने जीआरपी लाइन का किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश सिंह द्वारा जीआरपी लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द की सलामी ली गई। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जीआरपी लाइन का निरीक्षण कर, उससे संबंधित निर्देश दिये की जीआरपी लाइन के स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया, स्टोर रूम की साफ-सफाई व सामानों को सुसज्जित व व्यवस्थित ढंग से रखने हेतु स्टोर प्रभारी को निर्देशित किया गया। गणना कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव व रजिस्टरों को अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर पाई गई कमियों हेतु संबंधित को आदेशित किया गया एवं शस्त्रों के रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरको़ं व भोजनालय का गहन निरीक्षण किया गया। बैरकों के निरीक्षण के क्रम में बैरक प्रभारी को बैरकों की नियमित साफ सफाई कराने व राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) के दृष्टिगत बैरक के बाहर जमी घासों को साफ कर जीआरपी लाइन को साफ – सुथरा व आकर्षक बनाने हेतु निर्देशित किया। भोजनालय के निरीक्षण के क्रम में भोजन की पौष्टिकता व गुणवत्ता परखने हेतु अधीक्षक द्वारा स्वयं भोजन को चखा गया, और प्रतिसार निरीक्षक व मेस प्रभारी को पौष्टिकता व गुणवत्ता के साथ-साथ साप्ताहिक मेनू के अनुसार भोजन बनवाने हेतु आदेशित किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मेस की नियमित साफ-सफाई व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राशन का रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया,तथा जीआरपी लाइन के शौचालय का व स्नानागार का निरीक्षण किया गया व पाई गई कमियों हेतु प्रतिसार निरीक्षक को शौचालयों की नियमित साफ-सफाई व मरम्मत हेतु आदेशित किया गया। जिससे गंदगी से निजात के साथ-साथ जवानों को भी सुरक्षित रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जीआरपी लाइन में नियुक्त कर्मियों की विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई कर, उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया व राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) के दृष्टिगत चुस्त दुरुस्त रहकर ड्यूटी संपादित करने हेतु आदेशित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

4 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

4 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

4 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

5 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

7 hours ago