एसपी जीआरपी ने जीआरपी लाइन का किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश सिंह द्वारा जीआरपी लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द की सलामी ली गई। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जीआरपी लाइन का निरीक्षण कर, उससे संबंधित निर्देश दिये की जीआरपी लाइन के स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया, स्टोर रूम की साफ-सफाई व सामानों को सुसज्जित व व्यवस्थित ढंग से रखने हेतु स्टोर प्रभारी को निर्देशित किया गया। गणना कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव व रजिस्टरों को अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर पाई गई कमियों हेतु संबंधित को आदेशित किया गया एवं शस्त्रों के रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरको़ं व भोजनालय का गहन निरीक्षण किया गया। बैरकों के निरीक्षण के क्रम में बैरक प्रभारी को बैरकों की नियमित साफ सफाई कराने व राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) के दृष्टिगत बैरक के बाहर जमी घासों को साफ कर जीआरपी लाइन को साफ – सुथरा व आकर्षक बनाने हेतु निर्देशित किया। भोजनालय के निरीक्षण के क्रम में भोजन की पौष्टिकता व गुणवत्ता परखने हेतु अधीक्षक द्वारा स्वयं भोजन को चखा गया, और प्रतिसार निरीक्षक व मेस प्रभारी को पौष्टिकता व गुणवत्ता के साथ-साथ साप्ताहिक मेनू के अनुसार भोजन बनवाने हेतु आदेशित किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मेस की नियमित साफ-सफाई व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राशन का रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया,तथा जीआरपी लाइन के शौचालय का व स्नानागार का निरीक्षण किया गया व पाई गई कमियों हेतु प्रतिसार निरीक्षक को शौचालयों की नियमित साफ-सफाई व मरम्मत हेतु आदेशित किया गया। जिससे गंदगी से निजात के साथ-साथ जवानों को भी सुरक्षित रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जीआरपी लाइन में नियुक्त कर्मियों की विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई कर, उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया व राष्ट्रीय पर्व (गणतंत्र दिवस) के दृष्टिगत चुस्त दुरुस्त रहकर ड्यूटी संपादित करने हेतु आदेशित किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

58 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

1 hour ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

1 hour ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

1 hour ago