मेहनगर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सरकार के द्वारा छुट्टा पशुओ के लिए गौशाला व चारा पानी का व्यवस्था किया गया हैं , वही पशुओ को लेकर सरकार संवेदनशील है लेकिन मेहनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामपंचायत फुलाईच आता हैं जिसमे ग्राम आरजी फुलाईच हैं जहाँ, बोगरिया खरियानी रोड से लगभग 50 मीटर पर पुराना कुआँ हैं जिसमे आये दिन छुट्टा पशु गिरते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा रोड से आते हुए पशु कुआँ मे गिर जाते हैं फिर टुबेल से पानी भरना पड़ता हैं जिससे पशु ऊपर आ जाता हैं जिससे निकाल लिया जाता हैं लेकिन कई बार पशु मर भी जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा इसकी शिकायत ग्राम सचिव रविन्द्र यादव से 2 माह पहले किया गया उसके बाद विकास खण्ड अधिकारी मेहनगर श्वेतांग सिंह से किया गया ज़ब इस सम्बन्ध मे विकास खण्ड अधिकारी मेहनगर से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया की इसकी जानकारी मुझे हैं। ग्रामीणों ने कहा की इस सम्बन्ध मे अगर ब्लॉक स्तर से सुनवाई नहीं होती हैं तो इसकी शिकायत जिलास्तर व शांति पूर्वक धरना भी दिया जायेगा |
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…