कराया गया वाप
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया पुत्र स्व0 नेउर चौरसिया निवासी मनियर उत्तर टोला थाना मनियर जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि, शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 26 मई को कुल-998000.00/- रूपये (शब्दो में-नौ लाख अट्ठानबे हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्प लाईन नं0-1930/पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
थाना साइबर क्राइम बलिया तथा स्थानीय थाना मनियर द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप 26 सितम्बर को शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया के भारतीय स्टेट बैंक खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-382000.00/- रूपये को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है । शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…