सिवनी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा बंडोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गंगाजल लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने बताया कि कांवड़ियों का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी और फिर उसके आगे चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ घायल श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नागपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के अनुसार, हादसे के समय 30 से 35 कांवड़ियों का समूह वाराणसी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए।
पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से श्रद्धालुओं में आक्रोश और शोक का माहौल है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…