थरूर ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावे का किया समर्थन, निर्वाचन आयोग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी नेता राहुल गांधी के ‘‘वोट चोरी’’ संबंधी दावे का समर्थन करते हुए इसे गंभीर मुद्दा बताया और निर्वाचन आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। थरूर ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता को किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाना चाहिए।

थरूर ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस के आधिकारिक पोस्ट को पुनः साझा करते हुए लिखा, “ये गंभीर प्रश्न हैं जिनका समाधान सभी दलों और सभी मतदाताओं के हित में किया जाना आवश्यक है। हमारा लोकतंत्र इतना मूल्यवान है कि इसे अक्षमता, लापरवाही या जानबूझकर की गई छेड़छाड़ से नष्ट नहीं होने दिया जा सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग को तत्काल कदम उठाने चाहिए और आयोग के प्रवक्ता को देश को लगातार इस विषय में सूचित करते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोट चोरी हुए, जबकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी। उन्होंने इस संबंध में मतदाता सूची के आंकड़े भी प्रस्तुत किए थे।

थरूर का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी के साथ मतभेदों के बाद लंबे समय से उन्होंने राहुल गांधी के किसी मुद्दे पर इस तरह खुलकर समर्थन नहीं किया था। कांग्रेस अब निर्वाचन आयोग पर दबाव बना रही है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

फोटो ANI के सौजन्य से

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

50 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

1 hour ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 hour ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago