मोहन छपरा निवासी दो सगे भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)lबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा शिवरामपुर निवासी दो सगे भाइयों की बक्सर से वापस लौटते समय भरौली के पास ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की सुबह कृष्ण यादव (23) और अंकित यादव (18) पुत्र गोधन यादव किसी कार्य से बक्सर गए थे। वापस घर लौटते समय भरौली के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्ण यादव अपने माता-पिता के साथ पशुपालन और खेती में सहयोग करते थे। उनका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था और उनकी पत्नी घर-परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती है। वहीं छोटा भाई अंकित इंटरमीडिएट पास करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। दुर्घटना की खबर मिलते ही पिता गोधन यादव अस्पताल पहुंचे, जबकि गांव स्थित घर में कोहराम मच गया। मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर की कुआरी बहन का भी रो-रोकर स्थिति खराब है। दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हर घर जल योजना में भ्रष्ट ठेकेदारों की लापरवाही: एक साल बाद भी सड़क मरम्मत अधूरी

हर घर जल योजना में लापरवाही: खोदी सड़क के मरम्मत न होने से लोग परेशान…

7 seconds ago

बिहार चुनाव 2025: अपराधी छवि वाले विधायकों की भारी जीत लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

लेखक – चंद्रकांत सी पूजारी, गुजरा बिहार विधानसभा चुनाव–2025 के नतीजों ने जहाँ एनडीए को…

10 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान भू-राजनीतिक साझेदारी

गोंदिया-वैश्विक स्तरपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच दिनांक…

60 minutes ago

“समय की सांझ में बुझते दीप: 20 नवंबर को विदा हुए महान व्यक्तित्वों का स्मरण”

भारत का इतिहास केवल वीरगाथाओं, उपलब्धियों और महत्त्वपूर्ण घटनाओं से ही नहीं बनता, बल्कि उन…

1 hour ago

⭐20 नवंबर के इतिहास में दर्ज अविस्मरणीय घटनाएँ

1815 – यूरोपीय शक्तियों का ऐतिहासिक गठबंधनयूरोप में स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago