Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

किराए का कमरा लेकर घटना को देते थे अंजाम

पुलिस ने इनके पास से 180000 रुपए का मोबाइल किया बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ट्रेन के गेट या खिड़की पर बैठे यात्रियों के हाथ पर डंडे से प्रहार कर मोबाइल लूटने करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । पुलिस ने उनके पास से छः मोबाइल फोन जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है, बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश शहर में किराए का कमरा लेकर चोरी और छिनैती की घटना को अंजाम दिया करते थे, रेलवे स्टेशन गोरखपुर, छावनी, डोमिनगढ़ के आउटर पर खड़े होकर ट्रेन के गेट या खिड़की पर बैठे यात्रियों के मोबाइल व सामान को डंडे से मार कर गिरा देते थे और मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। अगर गाड़ी की स्पीड कम होती थी तो उनके साथी बदमाशों का बचाव करने के लिए यात्रियों पर पत्थर बरसाते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पकड़े गए आरोपी अनुराग मौर्य कुशीनगर, मोहित कुमार गोरखपुर, अनूप गौंड़ कुशीनगर का रहने वाला है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करके बुधवार को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है । घटना का खुलासा एसपी जीआरपी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी जीआरपी विनोद कुमार सिंह ने किया।
खुलसी के दौरान एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, इंस्पेक्टर जीआरपी विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments