बलिया जनपद में एक ऐसा भी थाना जहां मजार पर केवल यह कह देने पर कि मैंने चोरी नहीं की है चोर छोड़ दिया जाता है


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में एक ऐसा भी थाना है जहां आने वाले प्रार्थनापत्र का निस्तारण पुलिस द्वारा जांच के बाद नहीं बल्कि थाना भवन में स्थित शहीद बाबा के मज़ार अथवा प्रांगण में मौजूद मन्दिर में आरोपी द्वारा हाँ या नहीं कहने पर पुलिस द्वारा फैसला कर दिया जाता है।वह कोई और नहीं अंग्रेजों के जमाने में निर्मित थाना सिकन्दरपुर है।हुआ यूं कि थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी किसान नेसार अहमद के नलकूप का पम्प व अन्य सामान एक सप्ताह पूर्व चोर खोल ले गए थे।चोरी के दूसरे दिन निसार अहमद ने इस सम्बंध में सिकन्दरपुर थाने पर तहरीर दे दिया था।तहरीर मिलने के बाद हल्का दरोगा ने नेसार से कहा कि चोरी के बारे में अच्छी तरह से पता कर के नामजद प्रार्थनापत्र दीजिये।इस दौरान कई दिनों तक पूछताछ एवं जांच के बाद नेसार ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ कल रविवार को नामजद प्रार्थनापत्र थाने पर दिया।जिस पर दोनों पार्टियों को आज सोमवार को थाने पर बुलाया गया और बिना किसी तरह के पूछताछ और जांच के कई घण्टे तक बैठाने के बाद थाना प्रभारी ने गोड़ जाति आरोपी से शहीद साहब के मजार पर केवल यह कहने को कहा कि तुम यह कह दो कि मैंने चोरी नहीं की है।मान लिया जाएगा कि वास्तव में तुमने चोरी नहीं किया है।आरोपी द्वारा मजार पर थाना प्रभारी की बात को दोहरा देने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

36 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

49 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

57 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago