सिकन्दरपुर/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर मनियर मार्ग पर स्थित नई बस्ती चट्टी के समीप सोमवार को पीछे से बाइक द्वारा धक्का लग जाने से 16 वर्षीय साईकिल सवार छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल का उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में यहां चल रहा है।
मनियर थानान्तर्गत बिजलीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय मेनका यादव पुत्री रामचन्द्र यादव सिकन्दरपुर तहसील अन्तर्गत आदर्श इण्टर कालेज सिवानकला में कक्षा दसवीं की छात्रा है।सोमवार को मेनका का होम एक्जाम था जिसमें शामिल होने के लिए वह साईकिल द्वारा अपने स्कूल पर जा रही थी।वह जैसे ही नई बस्ती चट्टी के समीप पहुंची कि पीछे से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गई।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने इलाज हेतु मेनका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…