बहन की शादी में आई देवरिया की नवविवाहिता का हत्यारा गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसुलपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर गांव में चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता शिवानी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात के बाद आरोपी वाराणसी भाग गया था, जहां से उसे दबिश देकर पकड़ा गया।
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव निवासी शिवानी तीन दिन पहले ही मायके आई थी। रविवार देर रात जयमाल समारोह के बाद वह घर लौट आई थी। जब उसकी मां नोहरी देवी देर रात कार्यक्रम से वापस पहुंचीं, तो शिवानी घर पर नहीं मिली। बड़ी बेटी से जानकारी लेने के बाद घर के आसपास खोजबीन शुरू की गई।
तलाश के दौरान घर के पास बने टॉयलेट के नीचे एक हाथ दिखाई दिया। दरवाजा खोला गया तो अंदर शिवानी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से बेरहमी से रेत दिया गया था। भयावह दृश्य देखकर मां चीख पड़ीं और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जुटाए अहम साक्ष्य

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की बारीकी से जांच कराई। खोजी कुत्ता खून के धब्बे सूंघते हुए मृतका के घर के पीछे की गली तक गया, जहां आरोपी विनय का घर स्थित बताया गया है। फोरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, फिंगरप्रिंट सहित कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं।

कॉल डिटेल और साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शिवानी की मां ने पहले अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ, कॉल डिटेल और जुटाए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद आरोपी विनय के वाराणसी भागने की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस लाइन वाइट सभागार में मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि मृतका शिवानी अभियुक्त विनय पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी कारण विनय ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वारदात के खुलासे के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 hour ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 hour ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago