ज्योति कलश यात्रा का दीप यज्ञ और पूजन के साथ जिले में स्वागत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के गांधी आश्रम चौक पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकली ज्योति कलश यात्रा का दीप यज्ञ और पूजन अर्चन के साथ नगर में स्वागत किया गया।
शिक्षाविद् डा. सुधांशु अणुनाभ मिश्र और प्रधानमंत्री के मन की बात के जिला संयोजक गौरव निषाद की अगुआई में नगरवासियों ने स्वागत किया।
ज्ञात हो कि शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने वर्ष 1926 में अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी साधना आरंभ की थी। उनकी प्रेरणा से देशभर में 4000 से अधिक गायत्री शक्तिपीठ स्थापित हुए हैं और 110 देशों में साधकों को प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा के साथ चल रहे धर्मेन्द्र गोंड ने बताया कि वर्ष 2026 में गुरुदेव की 100 वर्षों की साधना और माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी समारोह हरिद्वार में मनाया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता गुड्डू वर्मा, मनीष कन्नौजिया, विनय, रवि कुमार सहित अनेक लोगो ने पूजन-अर्चन कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

23 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

23 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

23 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

23 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

24 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago