एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट

बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मड़ुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद करीब 45 महिलाओं और बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। असचौरा और चौकन (छाता) गांव में क्सुबह हुई इस घटना के बाद कई बीमार लोगों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया गया कि महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जितिया व्रत की तैयारियों में जुटी थीं। इसी दौरान करीब 11 बजे कुछ घरों में मड़ुआ के आटे से तैयार लिट्टी-रोटी खाने के बाद महिलाओं और बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। देखते ही देखते अलग-अलग घरों से उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और कमजोरी की शिकायतें सामने आने लगीं।
कुछ मरीजों के मुंह से झाग निकलने और शरीर में झटके आने की बात भी परिजनों ने बताई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में प्रभावित लोगों को बांसडीह सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।
चिकित्सकों के मुताबिक, कुछ मरीजों में संदिग्ध पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। इसी आधार पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिन लोगों की स्थिति अधिक गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चक्की से पिसवाया गया था मड़ुआ का आटा
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सुशील सिंह ने चक्की से मड़ुआ का आटा पिसवाया था। इसी आटे से लिट्टी-रोटी तैयार की गई थी। भोजन करने के बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने से अब आटे और तैयार खाद्य सामग्री की जांच कराई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बीमारी की वास्तविक वजह मड़ुआ का आटा था या खाद्य सामग्री में किसी अन्य कारण से संदूषण हुआ।
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। टीम खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच कर रही है।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लोगों के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह क्या रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

47 minutes ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

1 hour ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

1 hour ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

2 hours ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

2 hours ago

UP Congress में नेतृत्व परिवर्तन के बाद बड़ा संदेश, मोना बोलीं- गठबंधन के हित में होगा सीट बंटवारे पर फैसला

आराधना मिश्र मोना लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना…

2 hours ago