गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद संकाय) में आयुर्वेद के प्रथम बैच के सात दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली, शल्य चिकित्सा, स्वास्थ्य देखभाल और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में शल्यतंत्र विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप उपाध्याय ने ओपीडी, आईपीडी और सर्जरी से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में होने वाले शल्य कर्म तथा उससे संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।
दूसरे सत्र में स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वैशाख आर. जी. ने ओपीडी और आईपीडी में चिकित्सकीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार डाइट चार्ट तैयार करने और उसके अनुपालन की प्रक्रिया समझाई।
तीसरे सत्र में कायचिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विष्णु बी. ने आयुष विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
चौथे सत्र में रसशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. विजिशा पी. एम. ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी।
पांचवें सत्र में महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय आरोग्यधाम, बालापार के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल, रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदान्तम, उप प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, इंटर्न समन्वयक डॉ. दीक्षा खरब, डॉ. संदीप उपाध्याय सहित शिक्षक और सभी नए प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…