Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला आयोग की सदस्य ने थाना कैसरगंज का किया निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य ने थाना कैसरगंज का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के 02 दिवसीय भ्रमण पर आयीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति ने थाना कैसरगंज का निरीक्षण कर भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल बाजपेई के चित्र पर मार्ल्यापण श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान अंजू प्रजापति ने महिला आरक्षियों से वार्ता की तथा महिला हेल्प डेस्क से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन शिकायतों के निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही का जायज़ा लिया। इस अवसर पर थाना कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षण हरेन्द्र कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध संजीव पाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा व जिला प्राबेशन अधिकारी विनोद राय सहित व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments