शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षामित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित मांगों को लेकर रविवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व बांसडीह विधायक केतकी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। दोनों ने शिक्षामित्रों की बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।अलग-अलग राज्यसभा सांसद व विधायक से मिले शिक्षामित्रों ने बताया कि पिछले 20-22 वर्षों से शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। सभी के पास शिक्षक के लिए आवश्यक योग्यता, स्नातक व बीटीसी है। इसके बावजूद उन्हें मात्र दस हजार रुपए में काम करना पड़ रहा है। उनके मानदेय में पिछले पांच वर्ष में एक रूपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इतने कम पैसे में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा हैं। शिक्षामित्रों ने प्रतिमाह 40 हजार मानदेय दिलाने की मांग की। इसके साथ महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास के विद्यालय में स्थानांतरित करने, पुरुष शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी के लिए एक अवसर देने, आकस्मिक अवकाश को शिक्षकों की तरह एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य करने की भी मांग की। आश्वासन मिला कि वह बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।


इस दौरान प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के अलावा निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय,संजीव सिंह, धर्मनाथ सिंह स्यामनंदन मिश्रा,अजय सिंह, ब्रजेश राम, आशुतोष वर्मा, अवधेश कुमार, मिर्तुंजय सिंह, तेजनारायण सिंह, शीत प्रजापति, बिनय कुमार , मंजूर हुसैन, विनोद वर्मा, शिव कुमार सिंह, निर्भय कुशवाहा,, मनोज शर्मा, अवधेश भारती, अक्षय लाल, हरेराम यादव, राजीव कुमार, वसुंधरा राय, पूनम तिवारी, डिम्पल सिंह आदि मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

2 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

2 hours ago