बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनोवीर गांव में मौत के 1 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिससे मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करके छोड़ने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मृतक के परिजनों ने संकल्प लिया है कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक मृत महिला का तेरही नही करेंगे। दरअसल मामला 8 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मृत महिला के परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते बताया कि बार-बार आरोपियों का लोकेशन व सूचना देने के बावजूद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक प्राइवेट गाड़ी कराया। और मुझसे उस गाड़ी का किराया एक हजार रुपये लिया। और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन उनमें से एक आरोपी को छोड़ दिया। जिसके बाद लगातर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अभी तक केवल दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अभी भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नही कर पाई है। मृत महिला के परिजनों ने संकल्प लिया है कि जब तक पुलिस उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेगी। तब तक उसकी तेरही नहीं की जाएगी। अगर यहां न्याय नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाई जाएगी।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…