करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।बताया जा रहा है कि मऊ निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह की मकान आनंद नगर में हैं। शनिवार को मकान में वायरिंग का काम चल रहा था। वायरिंग करने के दौरान फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी निवासी विजय वर्मा (47) पुत्र स्व. रामजन्म वर्मा करेंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। मकान मालिक ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विजय शर्मा के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका रोते-रोते बुरा हाल था।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

1 hour ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

1 hour ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

1 hour ago