दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत परिवार में कोहराम मचा

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है।आगामी त्योहार को लेकर घर की पटाई करने के लिए बालिकाएं राप्ती नदी से मिट्टी निकालने गई थी और हादसे का शिकार हो गई। वहीं एक साथ हुई दो मौतों से गांव में भी मातम पसार गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल दीपावली से पहले खुशियों पर लगा ग्रहण
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा देहरिया निवासी गोविंद प्रसाद मौर्य की दो बेटियां 10 वर्षीय चांदनी व सात वर्षीय नंदनी गांव की अन्य बालिकाओं के साथ घर से खेलने निकली थी।राप्ती नदी पर पहुंच कर चांदनी व नंदनी दोनों नदी से मिट्टी निकालने लगीं।बीते दिनों आई बाढ़ से जैसे ही दोनों ने पानी में पैर रखा तभी वह मिट्टी में धंस कर पानी में डूब गई। वहीं पास खड़ी दो अन्य बालिकाओं ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगी। चारों को पानी में डूबता देख नदी के पास मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाने लगे।
बच्चों का शोर सुनकर पास में ही खेतों में काम कर रहे लोग भागकर नदी पर पहुंच गए और बचाने के लिए कूद पड़े। इस दौरान लोगों ने तीन लड़कियों को बाहर निकाल लिया। जिसमे से नंदनी की मौत हो गई थी।जबकि चांदनी पानी में लापता थी। लोगों ने काफी देर तक पानी में तलाश की और चांदनी को बाहर निकाला। लेकिन तबताक उसकी सांसें भी थम चुकी थी।दोनों बेटियों का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है।वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago