पार्टी के दौरान चली गोली से एक युवक गम्भीर रूप से घायल


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर उदयभान में गुरुवार की देर रात पार्टी के दौरान चली गोली से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बचाव करने आये एक युवक को भी लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया गया। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पेट में गोली लगने से घायल युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है, कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी छोटू तथा धीरज के यहां दावत थी। वहां कई लोग पहुंचे थे, जिसमें परमंदापुर निवासी लड्डू उर्फ अफसर पुत्र सिकन्दर तथा इमरान गये हुए थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लड्डू उर्फ अफसर के चचेरे भाई द्वारा कोतवाली में दी गयी तहरीर के अनुसार कहासुनी के बीच एक व्यक्ति (तहरीर में नामजद) ने लड्डू उर्फ अफसर के पेट में गोली मार दिया। इमरान को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने विक्की खान की तहरीर पर भादवि की धारा 307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago