Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला, आरा मशीन संचालक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला, आरा मशीन संचालक का शव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटन मार्ग पर स्थित चंदनपुर में किराए पर लेकर आरा मशीन चला रहे संचालक सनी जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव उसके कार्यालय से बरामद हुई है। मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस विधिक जांच करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया। बताया जा रहा है कि सनी जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर थाना कोल्हुई में स्थित एक आरा मशीन को रेंट एग्रीमेंट पर लेकर काफी दिनों से संचालित कर रहे थे।आरा मशीन पर ही अपना खुद का एक प्राईवेट आफिस भी बनाया था और उसी में रात को निवास भी करता था। अगले दिन आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे तो सनी जायसवाल को न देख सब लोग आफिस पर पहुंचे तथा आवाज लगाने लगे। कोई प्रतिक्रिया न मिलते देख सब खिड़की के रास्ते अंदर झांके तो अंदर स्थिति देख सब लोग दंग रह गए। सनी जायसवाल का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सनी जायसवाल नामक युवक का शव उसके ही आफिस में फंदे लटकता हुआ बरामद किया गया है। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments