आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने मुख्य अभियंता से किया शिकायत
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) लोक निर्माण विभाग में शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यहां टेंडर किया जा रहा है और निविदा तिथियां में संशोधन किया जा रहा है। अपने खास ठेकेदारों को लाभ दिलाने के चक्कर में अधिकारी शासन के आदेश का हवाला देकर नियमों को शिथिल कर दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि जो काम स्वीकृत नहीं हुए हैं उनका भी टेंडर निकाला जा रहा है। इसके संबंध में पहले भी कई पत्र जारी किए गए हैं। क्योंकि शासन की मंशा कभी भी नियमों को शिथिल करने या नियम की विपरीत कार्य करने की नहीं रही है मगर अधिकारी अपना अलग नियम लगा रहे हैं।
इन विसंगतियों के विरोध में आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह मुख्य अभियंता को पत्र भेज कर लोक निर्माण विभाग में नियम के अनुसार कार्य करने की मांग की है। मुख्य अभियंता को भेजे गए पत्र में शरद सिंह ने कहा है कि बिना स्वीकृति के जो निवेदन आमंत्रित की गई हैं। उन्हें निरस्त किया जाए और स्वीकृति के बाद ही निविदा आमंत्रित किया जाए। ऐसा नहीं होगा तो नियमानुसार कार्य करने वाले ठेकेदारों का नुकसान होगा
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…