निर्माणाधीन मैरिज हॉल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रुद्रपुर शिवनाथ में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मैरिज हॉल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। कई घायल हो गए l
कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ में अपराह्न 3:30 बजे के आस–पास निर्माणाधीन मैरेज हाल की छत अचानक भरभरा गिर गई, जिसमे लगभग एक दर्जन लोग दब गए। हादसे में अब तक 2 मजदूरों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तक 08 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। अभी कुछ और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना में यश पुत्र जय प्रकाश (30 वर्ष), नीरज पुत्र ओम प्रकाश (23 वर्ष) मौक़े पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि राहत व बचाव हेतु पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। मौके पर 08 लोगों को निकाला गया है, जबकि 02 लोगों की इस दुखद हादसे में मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में हादसा है और उनका स्पष्ट निर्देश है कि घायलों को सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मृतकों को जरूरी सरकारी अनुदान तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित को दे दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago