उर्वरक सम्बंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित: सीडीओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि समस्त प्रकार के उर्वरकों की सुगमता पूर्वक एवं निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं उर्वरक संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, विकास भवन, संत कवीर नगर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, जिसका नम्बर 7839882274 है तथा व्हाटसएप नम्बर 9695397094 है।
उन्होंने बताया कि किसान भाई कंट्रोल रूम के उक्त कॉलिंग नंबर अथवा व्हाट्सएप नंबर पर अपनी समस्या बताकर समाधान पा सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्ट्रोल रूम में कर्मचारियों एवं अधिकारियो की ड्यूटी लगाते हुए निर्देशित किया गया है कि उर्वरक से संबंधित समस्याओं को शिकायत पंजिका में अंकित कर समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही शिकायत पंजिका को प्रतिदिन जिला कृषि अधिकारी, संत कबीर नगर से अवलोकित कराएंगे।
कंट्रोल रूम में अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ बृजेश कुमार चौधरी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अजय दीप सिंह एवं कनिष्ठ सहायक सत्य प्रकाश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

5 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

8 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

8 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

8 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

12 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

14 hours ago