Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedरक्षाबंधन पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें - विश्व सनातन संघ

रक्षाबंधन पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें – विश्व सनातन संघ

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व सनातन संघ की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह त्योहार केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में नारी के सम्मान और संरक्षण का संदेश भी देता है। इस अवसर पर महिलाओं के रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति आदर और सहयोग का वचन दिया गया।
संघ के सदस्यों ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है, इसलिए प्रत्येक पुरुष का कर्तव्य है कि वह उनकी गरिमा और अधिकारों की रक्षा करे। और बहनों को उपहार स्वरूप धार्मिक पुस्तकें और सुरक्षा संबंधी किट भी प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments