तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर चौकी प्रभारी एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

चौकी प्रभारी फरेंदा अमित सिंह के अभद्र व्यवहार से पत्रकारों में आक्रोश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जब कलम के सिपाही पर पुलिस ही हमलावर बनकर टूट पड़े तो समझिए कि लोकतंत्र में पुलिस तानाशाही व्यवस्था से शासन करना चाहती है। एक ऐसा ताजा मामला जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा अन्तर्गत प्रकाश में आया है। जहां पत्रकारों के साथ चौकी प्रभारी अमित सिंह द्वारा अभद्रता कर गाली तक दिया गया लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरेन्दा के नगर पंचायत आनन्दनगर में संचालित एक सहज जन सेवा श्याम बेब जोन पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला से ₹200 धन उगाही करने की सूचना पर पत्रकार राहुल पाण्डेय व पत्रकार रमेश कुमार खबर संकलित करने के लिए गए हुए थे। सहज जन सेवा केन्द्र संचालक से उक्त के सम्बन्ध में पूछे जानें पर वह आग बबूला हो गया तथा सहज जन सेवा केन्द्र संचालक ने अपने अन्य साथियों को फोन किया उसके साथी भी अवैध असलहा के साथ पहुंच गए और जान से मारने की कोशिश किए। गाली देते हुए अपने साथियों के साथ मारने पीटने लगे। उक्त प्रकरण को लेकर पत्रका थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे जहां चौकी प्रभारी अमित सिंह पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट पर अमादा हो गए तथा उल्टे पीड़ित पत्रकारों को ही हवालात में बैठा दिया गया। चौकी प्रभारी के उक्त व्यवहार से आहत पत्रकार गण सीओ कार्यालय पर धरना पर बैठ गए। उक्त प्रकरण में पत्रकार संगठन उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देने उनके कार्यालय शुक्रवार को पहुंचा छुट्टी होने के कारण उपजिलाधिकारी से मुलाकात पत्रकारों का नहीं हो सका जिस पर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर पत्रकारों ने मांग किया है कि चौकी प्रभारी फरेन्दा अमित सिंह के विरुद्ध एवं सीएससी संचालक व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय ।तहसीलदार ने उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

4 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago