डीएम-एसपी ने क्रिटिकल व बर्नेबल बूथों का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा सदर तहसील में विभिन्न क्रिटिकल और वर्नेबल बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले घुघली क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बारीगांव पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया और बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। तहसीलदार सदर अमित सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 05 बूथ हैं, जिनमे 03 को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है। इसके उपरांत दोनो लोगों ने प्राथमिक विद्यालय शीतलापुर का निरीक्षण किया। विद्यालय के बाउंड्री वॉल के निर्माण हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। दोनो अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की और बूथ पर आवश्यक व्यवस्था हेतु तहसीलदार सदर को निर्देशित किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय करमहा को भी देखा और ग्राम प्रधान को बाउंड्री वॉल के मरम्मत सहित अन्य जरूरी कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर अमित सिंह को क्रिटिकल और बर्नेबल पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार विद्यालय की सभी कमियों को ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया, ताकि चुनाव के समय कोई समस्या न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago