Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedविशेष सचिव वित्त ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

विशेष सचिव वित्त ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नोडल अधिकारी विशेष सचिव वित्त, उत्तर प्रदेश शासन संजीव सिंह (आईएएस) ने गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 282 गोवंश संरक्षित पाए गए और उनका स्वास्थ्य सही पाया गया। नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल पर उपलब्ध पंजिकाओं का मिलान किया और भूसा भण्डारण कक्ष में उपलब्ध भूसा और दाना/चोकर की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने पाया कि गोवंशो को हरा चारा आपूर्ति हेतु चारागाह और निजी भूमि पर भी हरे चारे की बुआई करा दी गई है। उन्होंने परिसर में बायो गैस प्लान्ट का भी अवलोकन किया और गो-आश्रय स्थल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments